फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Shifted to vegetable market due to crowd

भीड़ के चलते सब्जी मंडी को दूसरी जगह किया शिफ्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shifted to vegetable market due to crowd
छतारी। कम जगह में भीड़ अधिक होने के कारण प्रशासन ने कस्बा स्थित सब्जी मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। मंगलवार को आढ़तियों के साथ बैठक कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। दूसरी जगह शिफ्ट की गई मंडी बिना सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग कराए अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।स्बा स्थित आजादपुर रोड पर सब्जी मंडी लगती थी। रोड के किनारे मंडी होने के कारण जबह काफी कम थी। इसके कारण मंडी में खरीददारी करने पहुंचने वालों की भारी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य, सीओ विक्रम सिंह आदि अधिकारियों ने नगर पंचायत में आढ़तियों की बैठक की। बैठक के दौरान गांधी नगर पैंठ बाजार की जमीन पर सब्जी मंडी को शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने दूसरी जगह शिफ्ट की गई मंडी स्थल का निरीक्षण किया और दूरी बनाकर आढतियों को बैठने के लिए स्थान चिन्हित किए। एसडीएम ने कहा कि मंडी में आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन कराया जाए। गेट पर मंडी समिति के कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए जो प्रवेश करने वाले लोगों को सैनिटाइज करवाए और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करे। बिना सैनिटाइज और थर्मलस्क्रीनिंग के मंडी में प्रवेश न दी जाए। बैठक में शरफराज, अंसार, नवाब, ताहिर, इस्लाम, सौरभ, हरपाल आदि आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed