फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   shami kabab

शामी कबाब

Wed, 24 Jul 2013 02:35 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
shami kabab

डिंपल चतुर्वेदी

विज्ञापन


सामग्री- कमलककड़ी की दो स्टिक्स, दो कटोरी भीगे हुए चने, खड़ा गरम मसाला, जावित्री, दालचीनी, 2-4 काली मिर्च, पिसा गरम मसाला, 5-6 बड़े प्याज, दो गांठ लहसुन, थोड़ा-सा अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू और लाल मिर्च पाउडर व नमक स्वाद के मुताबिक।

विधि- कमलककड़ी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें फिर उसे हल्दी और नमक के पानी में दिनभर भीगो दें। इससे कमलककड़ी अच्छी तरह साफ हो जाती है।

अब इसे अच्छे से धोने के बाद कूकर में चन, खड़ा गरम मसाला, जावित्री, दालचीनी, काली मिर्च, लहसुन, अदरक और चुटकी भर नमक के साथ उबलने के लिए चढ़ा दें।

उबलने के बाद इस पूरे मसाले को ठंडा करके पीसकर रख लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें ये पूरा कबाब का पिसा हुआ गरम मसाला डालकर भूनें। नमक स्वाद के मुताबिक चखकर कर डाल दें फिर इसमें लाल मिर्च, हरी मिर्च मिलाएं और अच्छे से भूनें।
विज्ञापन


अब प्याज को बारीक काटें और इसी मसालें में मिला दें। धनिया भी मिलाएं। अब गैस बंद कर दें। और इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां या कबाब बनाकर नॉन-स्टिक तवे पर सेकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका शामी कबाब तैयार है। इस पर नींबू निचोड़कर धनिया पत्ती डालें और हां प्याज के छल्ले रखना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed