फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Shahdol News: A case of murder registered after three months of Mahant's death

Shahdol News: महंत की मौत के तीन महीने बाद हत्या का केस दर्ज, मारकर डैम में फेंकी थी लाश

Mon, 19 Jun 2023 02:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 19 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस ने तीन महीने पहले महंत की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। जांच से पता चला है कि महंत की पहले हत्या की और फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए डैम में फेंक दिया। 
 

विज्ञापन
Shahdol News: A case of murder registered after three months of Mahant's death
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपिल धार स्थित मंदिर के महंत की तीन माह पहले गांव मे ही बांध के पास मिली लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। अब तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। तीन माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उस समय धनपुरी पुलिस ने इस मामले को सामान्य मौत बताया था। लोगों के विरोध के बाद अब उसने भी हत्या होना मान लिया है।  

विज्ञापन


25-26 मार्च की दरम्यानी रात धनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपिलधारा स्थित शिव मंदिर के महंत बाबा बाबूदास, उम्र 80 वर्ष, की लाश मंदिर से एक किमी दूर बांध में मिली थी। पुलिस ने इसे सामान्य मौत मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। ग्रामवासियों ने उस समय महंत की हत्या की आशंका जताई थी। तब थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और सूक्ष्मता के साथ जांच की मांग की गई थी। आक्रोश व्यक्त किया था कि धनपुरी के थाना प्रभारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी बनाई थी। एसडीओपी धनपुरी इसका नेतृत्व कर रहे थे। तीन माह बाद ग्रामीणों की आशंका सही निकली और पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह बात अलग है कि तीन माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उसके पास आरोपियों का कोई सुराग नहीं है। बाबा बाबूदास महाराज गोहपारू क्षेत्र के निवासी थे। करीब डेढ़ दशक से शिव मंदिर में  ही रहते थे और मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed