{"_id":"6ab6a9750265f4cc9909ef42","slug":"sewage-overflow-floods-the-streets-of-subhash-nagar-with-dirty-water-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127536-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ओवरफ्लो से सुभाष नगर की गलियों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ओवरफ्लो से सुभाष नगर की गलियों में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
-फोटो 97 : सुभाष नगर कॉलोनी की गली में जमा सीवर का गंदा पानी। संवाद
सीवर ओवरफ्लो से सुभाष नगर में जलभराव, लोग परेशान
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के सुभाष नगर में सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों और सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासी रवि कुमार, संदीप शर्मा, विकास कुमार और नीरज शर्मा ने बताया कि सीवर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सीवर का पानी गलियों में फैलने से दुर्गंध के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। लोगों के अनुसार, समस्या को लेकर संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है। शिकायत के बाद कुछ समय के लिए पानी निकाल दिया जाता है लेकिन समस्या दोबारा पैदा हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीवर लाइन की सफाई कराने और गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की है।