{"_id":"56fe3f3f4f1c1bc402f0010c","slug":"sdrf-jawan-dead-body-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन बरामद हुआ दूसरे जवान का शव, एक अभी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन बरामद हुआ दूसरे जवान का शव, एक अभी लापता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Apr 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग के निकट दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार एसडीआरएफ (राज्य आपदा त्वरित बल) के दूसरे जवान का शव आठवें दिन गंगा नदी से बरामद हो गया। शव की शिनाख्त पूरण सिंह बोरा पुत्र नंदन सिंह बोरा निवासी ब्यासघाट के रूप में हुई। मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को एक और शव की शिनाख्त वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। एक अन्य साथी फिलहाल लापता है। मालूम हो कि 25 मार्च की रात करीब नौ बजे देवप्रयाग से करीब साढ़े चार किमी आगे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलंगा मोड़ में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गई थी।
विज्ञापन
कार में अल्मोड़ा जिले के निवासी एसडीआरएफ (डी कंपनी) के पांच जवान होली की छुटटी मनाकर अपने कैंप जौलीग्रांट लौट रहे थे। हादसे में एक जवान अक्षय कुमार (24) पुत्र पूरण लाल कोटियाल निवासी खगमराकोट का शव घटनास्थल से बरामद हो गया था।
विज्ञापन
जबकि तीन जवान हेमंत बिष्ट, वीरेंद्र और पूरण लापता चल रहे थे। तब से एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम नदी में उनकी तलाश कर रही है। सातवें दिन गुरुवार को खोज दल के हाथ सफलता लगी। गंगा नदी में बछेलीखाल पुल के निकट दल को एक शव मिल गया।
पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि दल ने नदी से वीरेंद्र बिष्ट पुत्र यशपाल बिष्ट (रावलसेरा द्वारघाट) का शव निकाला है। मृतक की जेब से आई-कार्ड मिला है। शव की शिनाख्त उसके भाई नीरज बिष्ट और मामा ने की है। एक की तलाश जारी है।