फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Satyam, Simran, and Yashika emerged victorious in the creative entrepreneurship competition.

रचनात्मक उद्यमिता प्रतियोगिता में सत्यम, सिमरन और यशिका ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Satyam, Simran, and Yashika emerged victorious in the creative entrepreneurship competition.
प्रथम स्थान-फोटो 88 : प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं व अवलोकन करते कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉले - फोटो : Archive
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य, प्रबंधन एवं अर्थशास्त्र विभागों की ओर से आयोजित रचनात्मक उद्यमिता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पाक-कला, दीया सजावट और बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने में प्रतिभा दिखाई। तीनों प्रतियोगिताओं में सत्यम, सिमरन और यशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पाक-कला प्रतियोगिता में सत्यम प्रथम, रोनेन द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। दीया सजावट में सिमरन ने पहला, कामिनी ने दूसरा और जैस्मिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने की प्रतियोगिता में यशिका प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और सुष्म तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य सुषमा छाबड़ा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता की सोच विकसित करती हैं। साथ ही, ये संसाधनों के पुन: उपयोग और पर्यावरण अनुकूल नवाचार को बढ़ावा देती हैं। इससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर तलाशने की प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन मीनाक्षी कालरा, रीना कुमारी, किरण, धर्मेंद्र और पूनम ने किया। इस अवसर पर तीनों विभागों के संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed