{"_id":"6acaaf2ff4487deceb03715e","slug":"roadblocks-set-up-in-bahadurgarh-over-cjps-protest-in-delhi-inld-leader-detained-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128017-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ में नाकेबंदी, इनेलो नेता को किया डिटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ में नाकेबंदी, इनेलो नेता को किया डिटेन
विज्ञापन
-फोटो 51 : दिल्ली के टिकरी बॉर्डर बॉर्डर पर तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवान। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को बहादुरगढ़ में पुलिस अलर्ट रही। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली जाने वाले प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से उनके गंतव्य और यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछताछ भी की।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट विपिन व पार्षद मोहित राठी पुलिस ने डिटेन कर लिया। इनेलो नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई करना अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात का जीता-जागता उदाहरण है।
पुलिस ने टिकरी बॉर्डर, झाड़ौदा बॉर्डर, यूईआर-2, रोहद टोल प्लाजा, ढांसा बॉर्डर और कानोंदा से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए। यहां संदिग्ध वाहनों और बसों की जांच के साथ यात्रियों की तलाशी भी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
टिकरी बॉर्डर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और एटीएस के जवान भी तैनात रहे। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली जाने वाले मार्गों पर निगरानी की गई। पुलिस की टीमों ने विभिन्न नाकों पर तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शनिवार को दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए बहादुरगढ़ में दिल्ली केस सभी बॉर्डरों पर पुलिस तैनात रही। टिकरी बॉर्डर पर एटीएस को भी तैनात किया गया। दिल्ली की तरफ जाने वाले हर संदिग्ध वाहन की सघन जांच की गई। इसके बाद ही उसे आगे जाने दिया गया। सुरक्षा कड़ी करने का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना था।
-शुभम सिंह, डीसीपी, बहादुरगढ़

-फोटो 51 : दिल्ली के टिकरी बॉर्डर बॉर्डर पर तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवान। संवाद- फोटो : samvad