{"_id":"6aea49af44c91c2ba70bef20","slug":"repair-work-on-the-dilapidated-walls-of-the-civil-hospital-has-begun-and-beautification-efforts-are-underway-jhajjar-news-c-200-1-bgh1006-128811-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की जर्जर दीवारों की मरम्मत शुरू, सौंदर्यीकरण का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की जर्जर दीवारों की मरम्मत शुरू, सौंदर्यीकरण का काम जारी
विज्ञापन
फोटो 102 : नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जारी कार्य। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और भवन का सुंदरीकरण करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। अस्पताल के गलियारों में दीवारों की पुरानी और उखड़ी हुई परत को हटाकर मरम्मत की जा रही है।
अस्पताल की बाहरी इमारत पर भी रंग-रोगन और सुधार कार्य के लिए ढांचा तैयार किया गया है। सुंदरीकरण का कार्य लगभग 25 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।
बारिश की वजह से कई दीवारों पर नमी आ गई थी। एपीसी (एल्युमीनियम कंपोजिट पैनल) सीट से अस्पताल के ट्रामा सेंटर की इमारत पर नमी वाली दीवारों को ढकने का कार्य भी किया जा रहा है।
अस्पताल की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद बिजली का काम भी कराया जाएगा। इसमें टूटे हुए और खराब सभी बिजली के उपकरणों को बदल दिया जाएगा। बारिश के कारण जो छत लीक कर रही थी उसे ठीक करा दिया गया है। टूटे हुए खिड़की दरवाजों को भी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
राजेश तोमर, एसडीओ, बहादुरगढ़।
अस्पताल के सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। अस्पताल को बेहतर स्वरूप देने के लिए वर्ष 2027 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान भवन की मरम्मत के साथ व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाएगा।
डॉ. विनय देशवाल पीएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
फोटो 102 : नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जारी कार्य। संवाद
फोटो 103: अस्पताल की पुरानी टाइलों को हटाते मजदूर। संवाद