Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Red zone remains in place; Bahadurgarh is suffocating.

रेड जोन बरकरार, घुट रहा है बहादुरगढ़ का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Red zone remains in place; Bahadurgarh is suffocating.
फोटो-51: बहादुरगढ़ में छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार दूसरे दिन रेड जोन में रहा। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया, जबकि दिन का औसत स्तर 308 रहा। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट आई। हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है। शहरवासियों को दमघोंटू हवा से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी प्रदूषण बढ़ने का कारण बने हुए हैं। कई स्थानों पर कूड़े में आग लगाए जाने से वहां से उठता काला धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है। निजामपुर रोड पर शुक्रवार को भी कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे काफी देर तक धुआं उठता रहा। इसके बावजूद खुले में पड़े कूड़े और उसमें आग लगने की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव बहुत कारगर नहीं होता दिख रहा है। कई स्थानों पर दिन में केवल एक बार पानी का छिड़काव किया जाता है। कुछ ही देर में सड़कें सूख जाती हैं और वाहनों की आवाजाही के साथ दोबारा धूल उड़ने लगती है। ऐसे में धूल नियंत्रण के लिए बार-बार पानी का छिड़काव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मौसम की वजह से प्रदूषण बढ़ा हुआ है।

छठ महापर्व में आतिशबाजी से प्रदूषण बढ़ने की आशंका
छठ महापर्व के दौरान आतिशबाजी होने से भी प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। पहले से ही खराब वायु गुणवत्ता के बीच आतिशबाजी और कूड़ा जलाने की घटनाएं स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में एक्यूआई में सुधार होना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।
तारीख एक्यूआई
8 नवंबर 325
9 नवंबर 400
10 नवंबर 299
11 नवंबर 296
12 नवंबर 346
13 नवंबर 308
फोटो-51: बहादुरगढ़ में छाया स्मॉग। संवाद
फोटो-55: बहादुरगढ़ के निजामपुर रोड पर कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

फोटो-51: बहादुरगढ़ में छाया स्मॉग। संवाद

फोटो-51: बहादुरगढ़ में छाया स्मॉग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed