{"_id":"57bc93354f1c1b2926d4fc9d","slug":"raksi-saved-the-lives-of-mistress","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रैक्सी’ ने बचाई मालकिन की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रैक्सी’ ने बचाई मालकिन की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
गंगापुर रोड की रुद्रा इन्क्लेव कालोनी में पालतू कुतिया ‘रैक्सी’ की वफादारी की वजह से घर की मालकिन की जान बच गई। घर की मालकिन पर जब छत से पिलर गिरने लगा तो ‘रैक्सी’ ने उसे पहले ही भांप लिया।
विज्ञापन
वह जोर-जोर से भौंकने और दीवार पर पंजे मारने लगी। इशारा समझकर मालकिन सहित अन्य महिलाएं अपनी जगह से जैसे ही उठीं पिलर गिर पड़ा।
गंगापुर रोड स्थित रुद्रा इन्क्लेव कालोनी में रहने वाले जयप्रकाश के घर में लैबरा ब्रीड की कुतिया है। परिवार के लोग इसे ‘रैक्सी’ बुलाते हैं। मंगलवार दोपहर उमस के कारण कालोनी की महिलाएं जयप्रकाश की बीवी के संग उनके आंगन में बैठकर बातचीत कर रहीं थी।
विज्ञापन
इसी दौरान महिलाओं संग आया एक बच्चा छत पर जाकर मकान की ग्रिल को रोकने के लिए लगाए गए क्षतिग्रस्त पिलर को हिलाने लगा। नीचे लॉबी में बैठी रैक्सी बच्चे की इस शरारत को देखकर भौंकने लगी और दीवार पर पंजे मारना शुरू कर दिया। पहले तो महिलाओं ने रैक्सी की इस हरकत को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन जब रैक्सी का भौंकना बढ़ता गया तो सभी महिलाएं उसे देखने के लिए उठी। महिलाओं के उठते ही उसी जगह पर छत से सीमेंट और ईट से बना भारी भरकम पिलर गिर गया। अगर महिलाएं वहीं बैठी रहती तो इस मलबे के नीचे दबकर किसी की भी जान जा सकती थी। यह नजारा देख महिलाओं की सांस अटक गई। महिलाएं कहने लगीं कि आज रैक्सी न होती किसी की जान चली जाती।