{"_id":"6af8c757c9f3ca06a90e16b7","slug":"rain-expected-today-temperatures-may-drop-by-5-to-7-degrees-next-week-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129094-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बारिश के आसार, अगले सप्ताह 5 से 7 डिग्री गिर सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बारिश के आसार, अगले सप्ताह 5 से 7 डिग्री गिर सकता है तापमान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव के चलते शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से लगातार एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों और शाम को बाहर रहने वालों को ठंड का अधिक अहसास होगा।
शनिवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान गिरने से लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है।