{"_id":"6ab3f62617e2d3622e0f6e77","slug":"prayed-for-the-happiness-and-prosperity-of-the-family-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140316-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। परिवर्तिनी एकादशी के अवसर पर सिद्ध बाबा कांशीगिरि जी महाराज मंदिर में 321वां सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या आयोजित की गई। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु, गणपति और हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पवन कौशिक ने बताया कि भाद्र शुक्ल की एकादशी भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। इसे वामन एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखने वालों को भगवान विष्णु और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है। पूजा, उपवास और कथा श्रवण से पुण्य की प्राप्ति होती है। समिति के मनीष मेहता ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पवन कौशिक, योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, प्रीति गाबा और संध्या आर्य सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। ताराचंद भूटानी, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, दिनेश दुजाना और नयन हंस ने भजन प्रस्तुत किए। योगेश रंजन, संगीता वर्मा, संतोष हंस, पूनम छाबड़ा, सुषमा गोसाई और इंदू भूगड़ा ने भी भजन गाए। बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा और आरती के बाद शिवम तनेजा ने प्रसाद वितरित किया। मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस और उपप्रधान प्रदीप काठपालिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।