फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Police Commissioner felicitates medal-winning shooter.

पदक विजेता निशानेबाज को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 30 Jun 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Police Commissioner felicitates medal-winning shooter.
30jjrp04- निशानेबाज प्रतीक को सम्मानित करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विश्व जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने वाले युवा निशानेबाज प्रतीक को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यालय में सम्मानित किया।
उन्होंने प्रतीक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि उसकी उपलब्धियां जिले के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। जिले के गांव कबलाना निवासी प्रतीक ने 16 से 26 जून तक जर्मनी के सुहल शहर में अंतरराष्ट्रीय खेल निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतीक भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए और अधिक पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे। प्रतीक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक पंकज सैनी को दिया। इससे पहले वह कुमार सुरेंद्र सिंह (केएसएस) शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी रजत पदक जीत चुका है। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने उसे देश के उभरते हुए प्रतिभाशाली निशानेबाजों में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed