महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को गांव माजरा खुर्द की आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पीएचसी मालडा बास की प्रभारी डॉ. पिंकी जांगड़ा के मार्गदर्शन में हुआ। स्वास्थ्य विभाग नारनौल से आई मोबाइल बस टीम में फार्मासिस्ट नीरज, रेडियोग्राफर सोहेल खान, नर्सिंग अधिकारी फूलचंद , लैब तकनीशियन मनोज, भीम सिंह की टीम ने शिविर में 113 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में टीबी के संभावित 37 मरीजों के एक्स-रे किए और टीबी के लक्षण पाए जाने पर 8 मरीजों के बलगम के सैंपल लेकर जांच के लिए कनीना लैब भेजे गए। सीएचओ बीरबल व स्वास्थ्यकर्मी मनोज कुमार ने बताया कि टीबी की बीमारी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है टीबी का 6 महीने का पूरा कोर्स लेने से बीमारी बिल्कुल ठीक हो जाती है, टीबी की दवा का पूरा कोर्स निशुल्क और घर पर ही दिया जाता है, साथ में मरीज को सरकार की तरफ से एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से पूर्ण कोर्स लेने तक पोषण के लिए दिये जाते है। एसटीएस पवन कुमार, टीबीएचवी युद्धवीर, महिला स्वास्थ्यकर्मी कमला ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी। आशा वर्कर मंजू देवी व ज्योति के सहयोग से अनेक ग्रामीण शिविर में पहुंचे।