फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   People wading through filthy sewer water; no solution found despite complaints

सीवर के गंदे पानी में घुस कर निकल रहे लोग, शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
People wading through filthy sewer water; no solution found despite complaints
-फोटो 91 : बागवाला मोहल्ला में भरा बारिश का पानी। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर के बाग वाला मोहल्ला में सीवर लाइन लंबे समय से अवरुद्ध है। गंदा पानी आए दिन गलियों और घरों के बाहर जमा रहता है। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। दूषित पानी और दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासी नारकीय परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी अनीता देवी, शालू, कृष्णा, विद्या देवी, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, भारत, बलजीत, सुरेश और सुनील ने बताया कि मोहल्ले की सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सीवर का दूषित पानी गलियों में जमा रहने से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि यदि शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होना है तो वे अपनी फरियाद किसके सामने रखें। बागवाला मोहल्ला के साथ-साथ किला मोहल्ला, संजय कॉलोनी और बसंत विहार सहित आसपास के कई क्षेत्रों में भी सीवरेज और जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


अधिकारियों से शिकायतें, फिर भी राहत नहीं
लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा विभाग के मुख्यालय स्तर पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई। बहादुरगढ़ एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में भी लोगों ने सीवर समस्या को प्रमुखता से उठाया था और समाधान की मांग की थी। मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को सीएम विंडो के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई। तमाम शिकायतों और लगातार गुहार लगाने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लगाएंगे गुहार
लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासी नाराज हैं। उन्होंने अब अपनी समस्या को उच्च स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। लोगों ने बताया कि आगामी दिनों में वे अपनी समस्या को लेकर राष्ट्रपति को शिकायत भेजेंगे। प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी लिखित शिकायत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन- समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को राहत दिलाई जाएगी
संजय रोहिल्ला ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed