फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   People do not get rid of jam

लोगों को जाम से निजात नहीं

Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
People do not get rid of jam
लोहाघाट में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद शहर में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी डाक बंगला सड़क के अलावा रोडवेज स्टेशन से ब्लॉक कार्यालय तक लंबा जाम लग गया, इसमें करीब 15 मिनट तक आवाजाही ठप हो गई। लोगों को सड़क के आर-पार जाना मुश्किल हो गया।जाम के दौरान काफी देर तक यातायात पुलिस कर्मियों का कहीं अता-पता नहीं था। 
विज्ञापन


शादी-विवाह का सीजन होने के कारण बाजार में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भारी भीड़ हो रही है, जिन्हें समय-समय पर लगने वाले जाम से परेशान होना पड़ रहे हैं। इसके अलावा भी आए दिन रुक-रुक कर लगने वाले जाम के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटाने और अनावश्यक रूप से स्टेशन बाजार पर खड़े वाहनों को हटाने में भी यातायात पुलिस द्वारा कोई रुचि नहीं लेने से जाम की स्थिति गंभीर हो रही है। लोगों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की। इधर, थानेदार बीएस बृजवाल ने यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed