फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnandgaon School Guard Brutally Beats Dog to Death

Dog Killed: राजनांदगांव में स्कूल गार्ड ने बेरहमी से पीटकर मार डाला कुत्ता, पशु प्रेमियों ने की शिकायत

Sat, 28 Mar 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 05:23 PM IST
सार

राजनांदगांव में एक स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते को बर्बरता से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Rajnandgaon School Guard Brutally Beats Dog to Death
.पशु प्रेमियों ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्वान कुत्ते को बर्बरता पूर्वक मारने का मामला सामने आया है। पार्रीनाला के पास एक स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


यह घटना दो दिन पहले इसी तरह कुत्ते को मारे जाने के एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई है। उस समय भी पशु प्रेमियों ने इस मामले में शिकायत की थी। आज भी बड़ी संख्या में पशु प्रेमी कोतवाली थाना पहुंचे। 

विज्ञापन

.

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। सुरक्षा गार्ड द्वारा कुत्ते को बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मृत कुत्ता सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना का वीडियो बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमियों और गौसेवकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।.

 

.


दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जिसमें इस तरीके से कुत्ते को मारा गया है। पशु प्रेमियों ने इस पूरे मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित सुरक्षा गार्ड के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक पत्र भी सौंपा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पशु प्रेमी थाने में मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय की गुहार लगाई।

.


पार्रीनाला के पास स्थित एक स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर यह आरोप है। उसने एक स्वान कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मृत कुत्ता सड़क पर पड़ा दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस बर्बरता को रिकॉर्ड किया। पशु प्रेमियों का कहना है कि ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed