फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   3501 lamps were lit in ancient Shiva temple on Mahashivratri in Jagdalpur

Jagdalpur: महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर में जलाए गए 3501 दीप, सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में हुए शामिल

Mon, 16 Feb 2026 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

बस्तर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 11वीं शताब्दी के प्राचीन शिव मंदिर में 3,501 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया।

विज्ञापन
3501 lamps were lit in ancient Shiva temple on Mahashivratri in Jagdalpur
दीप प्रज्वलित करते कार्यकर्ता

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल (बस्तर) द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 11वीं शताब्दी के प्राचीन शिव मंदिर में 3,501 दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया और पुण्य के भागीदार बने।

विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बस्तर द्वारा शिवरात्रि की सुबह दीप प्रज्वलन किया गया और शाम को फिर हिंदू समाज के शिव भक्तों के साथ मिलकर धूमधाम से दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुण्य कमाया। 
विज्ञापन


यह शिवालय बस्तर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्यारहवीं शताब्दी का एक सुप्रसिद्ध शिवालय है, जहां के शिवलिंग को स्वयंभू कहा जाता है। यह शिवालय केंद्रीय पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित है और यह मंदिर भानसागर जलाशय के किनारे स्थित है। इस शिवालय का निर्माण 11वीं शताब्दी में तत्कालीन बस्तर के छिंदक नागवंशी राजाओं ने करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक मान्यता है कि यहां नि:संतानों की मनोकामना भोलेनाथ अवश्य पूरी करते हैं, वहीं भक्त इच्छा पूरी होने पर यहां त्रिशूल व धातु से निर्मित नाग अर्पित करते हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस मंदिर में प्रति वर्ष सावन एवं महाशिवरात्रि पर सेवा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed