फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ommuters face inconvenience due to lack of drainage on

लकड़िया-कबूलपुर मार्ग पर जल निकासी न होने से राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ommuters face inconvenience due to lack of drainage on
07jjrp04-  गांव धांधलान के पास जल निकासी न होने के कारण जमा पानी। संवाद
बेरी।
विज्ञापन

लकड़िया-कबूलपुर मार्ग पर गांव धांधलान के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
करीब एक साल पहले मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से इसी मार्ग पर टाइलें बिछाई गई थीं, लेकिन पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण विनोद, संजय, राजेश, नरेश का कहना है कि करीब एक साल पहले लकड़िया-कबूलपुर मार्ग पर टाइलें बिछाते समय जल निकासी की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई बार काफी समय तक वहीं खड़ा रहता है। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन हो जाती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से टाइलों के आसपास की मिट्टी भी कमजोर हो रही है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो जगह-जगह टाइलें धंस जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाती तो वर्तमान में यह समस्या नहीं होती।
विज्ञापन


वर्जन
करीब एक साल पहले लकड़िया-कबूलपुर मार्ग पर गांव धांधलान फिरनी पर टाइलें मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से बिछाई गई। पानी निकासी के लिए सड़क के साथ नाली बनाने का काम पंचायत का होता हैं मार्केटिंग बोर्ड का नही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर, कनिष्ठ अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, झज्जर

वर्जन
अगर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से लकड़िया-कबूलपुर मार्ग पर गांव धांधलान के पास नाली निर्माण को लेकर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से एनओसी दी जाती हैं। तो पंचायत पानी निकासी के लिए नाली बनाने को तैयार हैं। अन्यथा ग्रामीणों को इसी प्रकार समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विजय कुमार, सरपंच धांधलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed