फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   No warning was given by the people of Ferozepur vote

फिरोजपुर के बाशिंदों ने दी मतदान नहीं करने की चेतावनी

Wed, 15 Feb 2017 12:51 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली से हटाने से नाराज हैं फिरोजपुर के लोग

तहसील के बाद अब ब्लॉक, थाना व न्याय पंचायत बदले जाने की सूचना से नाराज फिरोजपुर गावं के बाशिंदों ने मतदान का बहिष्कार करने की बात कही है लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर इनको संतुष्ट नहीं करने का प्रयास किया। 
नगर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर बसे फिरोजपुर गांव का ब्लॉक, तहसील व विधानसभा सब कुछ बिसौली हुआ करता था। बसपा शासन में हुए तहसील के परिसीमन में इस गांव की तहसील बिल्सी बना दी गई जो यहां से लगभग 24 किमी की दूर है। इसके बाद 2012 में हुए विधानसभा परिसीमन में इस गांव की विधानसभा परिवर्तित होकर सहसवान कर दी गई। अब इस गांव के बाशिंदों की तहसील बिल्सी, विधानसभा सहसवान और ब्लॉक एवं थाना बिसौली है, लेकिन नाधा ब्लॉक बनने के बाद से अगले ब्लॉक परिसीमन में इस गांव के वाशिंदों को सूचना मिली है कि इनका ब्लॉक इस्लामनगर या नाधा बनाया जा सकता है। इस सूचना के बाद से यहां के बाशिंदे खफा हैं। इनका कहना है कि जब हम लोग बिसौली के करीब निवास करते हैं तो हमारी विधानसभा ब्लॉक व तहसील सभी कुछ बिसौली होना चाहिए। इसी बात से नाराज होकर पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए व मतदान का बहिष्कार की बात कही है। 
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव में मंगलवार को हुई सभा में ग्रामीणों ने गांव के थाना, तहसील और ब्लाक क्षेत्र बदलाव के प्रस्ताव पर नाराजगी जाहिर करते हुए मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया। इसमें पूर्व प्रधान श्याममोहन, रामसेवक, भूरे, विनोद, अजयपाल, रतनलाल, सूरजपाल, नरेश, बृजेश, महेश, अवधेश और बाबूराम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गांव वालों की नाराजगी जायज है क्योंकि थाना, ब्लाक क्षेत्र में बदलाव से उनको आने-जाने में लंबी दूरी तय करनी होगी। संबंधित अधिकारियों तक ग्रामीणों की बात पहुंचाई जाएगी।
-सोमवती, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed