फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   no find reason spreading corona due to jamati

गौतमबुद्धनगर में जमातियों से नहीं फैला कोरोना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
no find reason spreading corona due to jamati
ग्रेटर नोएडा। मरकज से निकले जमातियों ने देश में कोरोना बम फोड़ दिया है। गौतमबुद्धनगर में जमातियों ने प्रकोप नहीं फैलाया है। राज्य सर्विलांस कार्यालय की समीक्षा में इसका खुलासा हुआ है। 7 बिंदुओं पर जारी हुई रिपोर्ट में दो बिंदुओं पर खुद सरकारी अफसरों ने ऐसा माना है। जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव 97 केस सामने आ चुके हैं। राज्य सर्विलांस विभाग ने जमातियों द्वारा फैलाये गए कोरोना मरीजों को अलग कैटेगरी में रखा है। एक कॉलम में लिखा है कि आज तब्लीगी जमातियों के पुष्ठ रोगियों की संख्या, दूसरे कॉलम में आज तक तब्लीगी जमात तथा इनके संपर्क में आये व्यक्तियों में से कुल पुष्ठ रोगियों की संख्या लिखा है। एक कॉलम में आंकड़ा शून्य है तो दूसरे को खाली छोड़ दिया गया है। जबकि अन्य जिलों की हालत तब्लीगी जमात के कारण बेहद खराब है।स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि मरीजों से जमातियों का कनेक्शन जोड़ने की खूब कोशिश की गई है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। जिससे जिले में जमातियों के कारण कोरोना फैलना संज्ञान में आया हो। जिले के लिए सकारात्मक पहलू है। एसीएमओ डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि जिले में जमातियों से कोरोना का कोई भी केस नहीं मिला है। विभाग स्तर से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed