फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nehru College's annual sports competitions kick off; Aarti triumphs in three events.

नेहरू कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, आरती ने तीन स्पर्धाओं में मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Nehru College's annual sports competitions kick off; Aarti triumphs in three events.
12jjrp05- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सुरुचि इंद्र सिंह फोगाट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। छात्राओं की स्पर्धाओं में बीए तृतीय वर्ष की आरती ने लंबी कूद, गोला फेंक, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्राओं की 400 मीटर रिले रेस में प्रिया, रूपांक्षी, महंत और प्रिया की टीम प्रथम रही। किरण यादव, अपेक्षा, कीमत और बबली की टीम दूसरे और आरती, विंशु, तन्नु व खुशी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

छात्रों की 800 मीटर दौड़ में आशीष कुमार प्रथम, साहिल द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। गोला फेंक में गौरव ने पहला, मान ने दूसरा और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में गर्वित शर्मा प्रथम, शुभम द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में गर्वित शर्मा, आशीष कुमार और साहिल क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दिनेश प्रथम, आशीष द्वितीय और कुणाल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की 400 मीटर रिले रेस में नितेश, कुणाल, भावेश और गर्वित शर्मा की टीम प्रथम रही। दिनेश, पंकज, मुकेश धनखड़ और दीपांशु की टीम दूसरे तथा साहिल, गौरव, श्याम दास और हरबीर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सुरुचि फोगाट ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

12jjrp05- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज

12jjrp05- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज

12jjrp05- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज

12jjrp05- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed