{"_id":"6a048c8eb5abc942c5018a28","slug":"ndependent-candidate-defeated-bjp-candidate-in-ward-number-13-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135003-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 13 में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 13 में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हराया
विज्ञापन
13jjrp22- नगर परिषद के वार्ड नंबर-13 के उप चुनाव में जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ विजयी चिन्
उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने भाजपा के सुधांशु को 295 मतों से दी शिकस्त
फोटो-22 से 27
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। झज्जर नगर परिषद वार्ड-13 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुधांशु को 295 मतों से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने 1007 वोट हासिल कर कुल 295 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
भाजपा प्रत्याशी सुधांशु को 712 और नोटा को कुल 8 वोट मिले। रविवार को हुए चुनाव में 1727 मतदाताओं ने अपनी पसंद का पार्षद चुनने के लिए मतदान किया था। मतगणना उपरांत विजेता रहे प्रत्याशी विकास को एआरओ और सीटीएम रितु बंसीवाल ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। सुबह 8 बजे मतगणना का काम शुरू हुआ था।
निर्दलीय प्रत्याशी विकास की जीत पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उसे कंधों पर बैठाकर रंग-गुलाल के बीच डांस किया। विकास ने भी अपनी जीत के बाद बड़ों का आशीर्वाद लिया और छोटों को गले लगाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती प्रत्याशियों व उनके मतगणना एजेंट के सामने पारदर्शिता के साथ की गई।
विज्ञापन
जीत के बाद पार्षद बोले- कराएंगे चहुंमुखी विकास
वार्ड नंबर-13 से चुने गए नवनिर्वाचित पार्षद विकास ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड के लोगों की समस्याओं को दूर कराना और विकास को प्राथमिकता देना है। वार्ड की 36 बिरादरी ने आज उनको चुना है। वह सभी वार्ड के लोगों का धन्यवाद करते हैं।
भाजपा प्रत्यासी बोले- परिणाम से नहीं संतुष्ट
परिणाम आने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुधांशु ने कहा कि वह इस परिणाम से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। जिस दिन वोटिंग थी, उस दिन प्रेजाइडिंग ऑफिसर को उन्होंने दस बार शिकायत दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की। मतदाताओं की उंगली पर स्याही तक नहीं लगाई जा रही थी। काफी वोट फर्जी डाली गई।
भाजपा ने लगाया पूरा जोर
पार्षद पद के उप चुनाव को लेकर भाजपा ने भी पूरा जोर लगा रखा था। उप चुनाव को भाजपा ने सिंबल पर लड़ा था जबकि दूसरा प्रत्याशी निर्दलीय था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अलावा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी सहित जिले के नेता जोर-शोर से प्रचार में लगे रहे।