फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Navratra puja

चौथे दिन घंटा-घडिय़ाल से गूंजते रहे मंदिर

Mon, 11 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Navratra puja
मां दुर्गा
नवरात्र के चौथे दिन भी जिल में श्रद्घालुओं ने माता रानी के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीणांचल के देवी मंदिर घंटा, घड़ियाल से गूंजते रहे। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाजार में चहल-पहल भी देर रात तक देखी जा रही है। रामनवमी को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। पूजा-सामग्री से बाजारें पट गए हैं।  
विज्ञापन


  शहर में चौक पर दक्षिणमुखी देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु उमडऩा शुरू हो गए थे। मंदिर के आस-पास पूजा सामग्रियों की दूकानें सज गई हैं।  सुबह से ही धूप-अगरबत्ती व अगियारी व मां के जयकारे से पूरा चौक क्षेत्र ही भक्तिमय हो गया है। इसके अलावा बड़ादेव मंदिर व रैदोपुर स्थित देवी मंदिर पर भी सुबह-शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूजन-अर्चन करने वालों की भीड़ देर रात तक मां का दर्शन कर रहे हैं। उधर ग्रामीणांचल में निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम व पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लाटघाट संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम कालिका मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला लगा है। इस दौरान कई भक्तों ने जनेऊ, मुंडन आदि संस्कार भी संपन्न कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed