फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   navjot singh sidhu speak on captain amrinder singh

मंत्री सिद्धू ने विधायकों से कहा ठोको ताली, कैप्टन के लिए इस्तेमाल किया ये बड़ा शब्द

Fri, 31 Mar 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 31 Mar 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu speak on captain amrinder singh
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी तो आपने कई बार सुनी होगी। उनका ठोको ताली वाला अंदाज़ भी आपने कई बार सुना होगा। लेकिन मंत्री सिद्धू का ये अंदाज़ आपने यकीनन कहीं नहीं देखा होगा। मंत्री बनने के बाद पहली बार जालंधर आए थे और उनकी प्रेसवार्ता में ठोको ताली, हंसी के ठहाकों से लेकर शेर-ओ-शायरी चलती रही।  इस दौरान  कैप्टन की तारीफों के पुल, उनको अपनी टीम का कप्तान कहकर पिता का दर्जा देना भी नवजोत सिंह नहीं भूले।
विज्ञापन


बोले मुझे कैप्टन कहते हैं कि पुत्तर शानदार कम कर, इक वार दिखा दे। मैं जो करुंगा कैप्टन साहब मना नहीं करेंगे, पर मैं हर कम पूछ के करुंगा वो हमारी टीम के कप्तान हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर में पहुंचे तो उनके स्वागत में लुधियाना से विधायक राकेश पांडे, जालंधर के पांचों विधायक, अमृतसर से इंदरबीर सिंह बुलारिया, राजकुमार वेरका थे। उन्होंने जालंधर से पांचों विधायकों की एक एक मिनट बात सुनने के बाद कहा कि लाओ आज ऑन स्पॉट फैसला कर लित्ता जावे।
विज्ञापन


सिद्धू ने माइक पकड़कर बावा हेनरी से मुखातिब होते हुए कहा कि छोटे हेनरी ने पानी के बिलों के बारे में बात कही है.. लो हुन सुन लो मेरा फैसला.. अज्ज ही मैं हुक्म जारी कर दित्ते ने जिहड़े अफसरां ने दस दस साल पानी के बिल दबाके रखे उहनां दी जिम्मेदारी फिक्स कर दित्ती जावेगी ते नोटिस जारी करन दे हुक्म दे दित्ते हन।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आवाज आई अब ठोको ताली... साथ ही पूरा पंडाल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा.. खुद सिद्धू भी ठहाके लगाने लगे। 

पंजाब के खेल मंत्री पर सिद्धू का सस्पेंस

navjot singh sidhu speak on captain amrinder singh
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू ने कहा मित्तर यह बड़ी संजीदगी वाली गल्ल है... साडी सरकार नूं बदनाम करन दी साजिश रची गई सी। बात शुरू हुई जन्म मृत्यु सर्टिफिकेट की तो बोलने लगे कि 25-25 हजार देक सर्टिफिकेट बनदे ने.. जे कित्थे एनआरआई फंस जावे ते फेर की कहना फेर ता अपनी मर्जी चलदी ए। एक अन्य सवाल के जवाब में सिद्धू ने जोर से खटाक कहकर बात को खत्म कर दिया और फिर पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

कैप्टन अमरिंदर का जिक्र आया तो बोले कि ओह मेरे कैप्टन हन... हर कम पूछ के करना है मैं 16 मीटिंग कर चुका हां... अब सारा फाइनल कर निचोड़ कर लिया है ते कैप्टन साहब नाल डिसक्स करना है ते अमली जामा पहनाना है। एक खिलाड़ी होने के नाते आपको क्या लगता है पंजाब में खेल मंत्री कौन होना चाहिए... लो जी हुन मैं चल्लियां हां.. कहकर सिद्धू उठ खड़े हुए और निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed