{"_id":"6a500c5d7579487b88073a74","slug":"national-wrestling-championship-kicks-off-at-mdu-today-jhajjar-news-c-17-roh1007-885722-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का एमडीयू में आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का एमडीयू में आगाज आज
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में तीन दिवसीय अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 10 जुलाई से शुरू होगी। वीरवार को देशभर से करीब 300 महिला खिलाड़ी चैंपियनशिप में दमखम दिखाने पहुंचीं।
यहां शाम को ही इनका पंजीकरण व वजन किया गया। शुक्रवार सुबह प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन व महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले होंगे।
हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। खिलाड़ियों में चैंपियनशिप को लेकर उत्साह साफ नजर आया। खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कराते ही मैट पर पहुंच गए। यहां देर शाम तक कड़ा अभ्यास किया।
पंजीकरण डेस्क पर देर तक भीड़ लगी रही। खिलाड़ियों को कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण के बाद उन्हें उनके रहने, खाने और अभ्यास की व्यवस्था के बारे में बताया गया। चैंपियनशिप में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए हॉस्टलों में रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
एमडीयू के खेल परिसर में 10 से 12 जुलाई तक चैंपियनशिप का आयोजन होगा। भारतीय कुश्ती संघ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें देशभर से करीब 800 युवा पहलवान गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रतियोगिता का कार्यक्रम
एमडीयू में 9 जुलाई को महिला वर्ग के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो भार वर्ग का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वजन होगा। 10 जुलाई को महिला वर्ग के क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल राउंड खेले जाएंगे। 10 जुलाई को ही फ्रीस्टाइल वर्ग के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो भार वर्ग का वेरिफिकेशन होगा। 11 जुलाई को इन वर्गों के मुकाबले होंगे। 11 जुलाई को ग्रीको-रोमन के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो भार वर्ग का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 12 जुलाई को इनके फाइनल बाउट होंगी।