फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Music and dance take center stage at the talent hunt competition.

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में गीत-संगीत और नृत्य की धूम

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 25 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Music and dance take center stage at the talent hunt competition.
25jjrp04- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन गीत, रागनी और नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। हरियाणवी लोकगीतों और बॉलीवुड संगीत की प्रस्तुतियों से कॉलेज का सभागार गूंज उठा। विद्यार्थियों ने सोलो और ग्रुप डांस में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गीत गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के हर्ष प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की शिल्पा द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की सलोनी तृतीय रहीं। रागनी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के भव्य ने पहला, विवेक ने दूसरा और हिमांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सोलो डांस में बीएससी तृतीय वर्ष की यौवनिका प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की साक्षी द्वितीय और रजिया तृतीय रहीं। ग्रुप डांस में बीए प्रथम वर्ष की साक्षी और साक्षी रानी की जोड़ी प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की तान्या और रचना द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की सलोनी और दीया तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने के अनेक अवसर देता है। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति और पुरानी लोक परंपराओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ रोजगार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों की कव्वाली ने भी खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. तमसा ने किया। डॉ. अनु बाला, अनुपमा और आन्या सांगवान ने मंच संचालन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. तमसा, रीना, पंकज कुमार, डॉ. सोनिया राठी और डॉ. अनु बाला शामिल रहे। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने धन्यवाद किया।

25jjrp04- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छा

25jjrp04- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed