{"_id":"67e9a48775cefb21ba08d95c","slug":"monty-soni-became-silver-medalist-in-javelin-throw-competition-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-120183-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाला फेंक प्रतियोगिता में मोंटी सोनी बने रजत पदक विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाला फेंक प्रतियोगिता में मोंटी सोनी बने रजत पदक विजेता
विज्ञापन
साल्हावास। गिरी सेंटर चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार में 29 व 30 मार्च को 7वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साल्हावास क्षेत्र के गांव अकेहडी मदनपुर के मोंटी सोनी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव जय प्रकाश जाखड़ ने बताया कि मोंटी सोनी ने 67.99 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर पदक प्राप्त करके जिले व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्तमान में वह 21 से 24 अप्रैल तक कोच्चि में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन करेगा। इससे पहले मोंटी सोनी जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन बार स्वर्ण पदक एक बार सिल्वर पदक, नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, जूनियर अंडर 20 फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त कर चुका है।
मोंटी सोनी ने अपने दादा कमल सिंह सोनी के प्रयास से खेलों में भाग लेना शुरू किया और अपनी बड़ी बहन संजिता जो खुद एक अच्छी खिलाड़ी रही है, उसके पास अभ्यास करने लगा। वह आजकल भिंडावास में एथलेटिक्स नर्सरी कोच है। मोंटी सोनी महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी भाग ले चुका है। संवाद