फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Modern technology and crop diversification will increase farmers' income: Bhagirath Choudhary

आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : भागीरथ चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Modern technology and crop diversification will increase farmers' income: Bhagirath Choudhary
23jjrp08- हसनपुर गांव के एमआर स्कूल में आयोजित कृ​षि मेला को संबो​धित करते पूर्व कृ​षि मंत्री ओ
झज्जर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण, बागवानी और प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए। उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था और बाजार तक सीधी पहुंच भी जरूरी है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के जन्मदिन पर आयोजित पैरी अर्बन एग्री लीडरशिप समिट-2026 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश धनखड़ ने की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। किसानों को बदलते समय के अनुसार खेती के नए विकल्प अपनाने चाहिए। बागवानी, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां उनकी आमदनी बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मिट्टी की जांच के आधार पर फसल और उर्वरकों का चयन करने पर जोर दिया। इससे खेती की लागत कम करने और उपज की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिल सकती है। साथ ही, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन किसानों को बेहतर दाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समिट में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मानित कंवल सिंह, नरेंद्र डिडवानी और सुल्तान सिंह को सम्मानित किया गया।

23jjrp08- हसनपुर गांव के एमआर स्कूल में आयोजित कृषि मेला को संबोधित करते पूर्व कृषि मंत्री ओ

23jjrp08- हसनपुर गांव के एमआर स्कूल में आयोजित कृषि मेला को संबोधित करते पूर्व कृषि मंत्री ओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed