फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   MLA inaugurates water capacity improvement project.

विधायक ने किया जल क्षमता सुधार परियोजना का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने सोमवार को पंप हाउस एमडी-5, एमडी-6 परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी की जल क्षमता सुधार परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव, एसडीओ पंकज कुमार, जेई रिंकू यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डिस्ट्रीब्यूटरी की जल क्षमता बढ़ने से नहर के अंतिम छोर तक स्थित गांवों को भी नियमित और पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी मिल सकेगा। इससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध होगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पंप हाउस एमडी-1 से एमडी-3 की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बे का निर्माण किया गया है, जबकि एमडी-4 से एमडी-6 तक क्षमता सुधार के लिए नए पंप हाउस का पुनर्निर्माण किया गया है। इन कार्यों से कम समय में अधिक पानी की आपूर्ति संभव होगी और वितरण प्रणाली की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि नहर में पानी का निरंतर प्रवाह रहने से भूजल स्तर में भी सुधार होगा। ग्रामीणों ने परियोजना के लिए विधायक और सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed