{"_id":"676b6aa1f82dbc670c0bd51d","slug":"milan-program-concluded-in-government-college-bahu-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-116857-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय बहु में मिलन कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय बहु में मिलन कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
24jjrp13- साल्हावाास। राजकीय महाविद्यालय बहु में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल्हावास। सरकार की ओर से नियोजित विद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों का उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय बहु में ट्विनिंग कार्यक्रम किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरड़ा की छात्राओं तथा महाविद्यालय बहु की छात्राओं ने भाग लिया।
राजकीय कॉलेज बहु की एनएसएस की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ विद्यालय खोरड़ा की छात्राओं का स्वागत किया तथा आपस में परिचय कराया। छात्राओं ने पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, ज्योग्राफी लैब, कम्युनिटी हॉल, कॉमन रूम आदि स्थानों को दिखाया तथा महाविद्यालय की प्राध्यापिका मोनिका व अन्य शिक्षा ने कॉलेज में उपलब्ध विषयों तथा सुविधाओं के बारे में बताया। छात्राओं ने कविता पाठ, रागनी, सोलो गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कविता पाठ में राजकीय कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा कल्पना प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा द्वितीय तथा राजकीय विद्यालय खोरड़ा की छात्रा सुनीता एवं वर्षा तीसरे स्थान पर रही। सोलो गीत में 12वीं कक्षा की संजना पहले, बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति दूसरे, खोरड़ा की 12वीं की बिंदु तथा महाविद्यालय बहु की चंचल तीसरे स्थान पर रही। नृत्य में राजकीय विद्यालय खोरड़ा की अंजलि प्रथम, संजना दूसरे तथा साक्षी तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र भारद्वाज तथा राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के प्राचार्य बलजीत सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य बलजीत सिंह, डॉ. रवींद्र, पंकज, डॉ. मोहन, डॉ. मोनिका, प्राध्यापक सुमेर सिंह मौजूद रहे।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद