फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Meerut officers have increased tension over the Chief Minister's visit

सिस्टम को योगी टेंशन, अफसरों की उड़ी नींद

Mon, 08 May 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 08 May 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut officers have increased tension over the Chief Minister's visit
सीएम योगी की समीक्षा बैठक को लेकर होती वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मोदीपुरम में मेरठ के अफसरों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर टेंशन बढ़ गई है। आला अफसर  रविवार दिन भर आगरा के अफसरों से ऑनलाइन रहे। यही जानने का प्रयास करते रहे कि योगी जी ने वहां कहां-कहां दौरा किया और उनकी क्या प्रतिक्रिया रही। सुबह सवेरे से देर रात तक अफसर तैयारियों में जुटे हैं। 

विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम को लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने रविवार को कृषि विवि में बैठक की। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार स्वयं पूरी तैयारी का जायजा लेने के लिए सुबह से दोपहर तक अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। सभी ने पहले औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक और भैसाली मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां कुलपति डॉ. गया प्रसाद के साथ विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए सभागार को देखा, जहां पर समीक्षा बैठक होनी है। इस दौरान डीएम समीर वर्मा, एसएसपी जे रविंदर गौड़, एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक ठा. संगीत सोम, डॉ. सोमेंद्र तोमर, सतवीर त्यागी, दिनेश खटीक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, कमलदत्त शर्मा, संजय त्यागी, दलजीत सिंह, अंकित सिंघल, हरीश चौधरी, समीर चौहान, अजय भराला, अजीत चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, गजेंद्र शर्मा, डीन ऐजी प्रोफेसर शमशेर सिह, रितुल सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

रातों रात कर दी थानों की कायापलट

Meerut officers have increased tension over the Chief Minister's visit
सीएम के दौरे को लेकर कार्यालय में बैठक लेते नगरायुक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में सीएम के दौरे से पहले शहर के थानों की कायापलट कर दी गई है। हालांकि सीएम के कार्यक्रम में किसी भी थाने के निरीक्षण का जिक्र नहीं है, लेकिन पुलिस अफसर मान रहे हैं कि वे किसी भी थाने में जा सकते हैं। उधर, रविवार को    अधिकांश सरकारी दफ्तर खुले रहे। इस दौरान सीएम के दौरे को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने रिकार्ड दुरूस्त किया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ गृह मंत्रालय खुद देख रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चिंता पुलिस महकमेे को है। अधिकारियों ने सबसे ज्यादा ध्यान परतापुर थाने पर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार परतापुर हवाई पट्टी से शहर में आते वक्त वे परतापुर थाने के सामने से गुजरेंगे। लिहाजा थाने की रातों रात कायापलट करा दी गई। थाने के गेट से अंदर तक फूलों के गमले लगाए गए हैं। कमरों में सफाई कर रंगाई पुताई करा दी गई है। एलईडी भी लगवाई गई। इंस्पेक्टर कक्ष को नया लुक दिया गया है।  

सीएम को मेडिकल में निरीक्षण करने जाना है, लिहाजा मेडिकल थाने का लुक भी बदला गया है। मोदीपुरम मार्ग पर पड़ने वाले सभी थाने और चौकियों पर साफ सफाई कराई गई है। खाली दिखने वाली चौकियों पर रविवार को पुलिस कर्मी नजर आए। रविवार को पुलिस लाइन को भी चकाचक किया जा रहा था।

छुट्टी में भी खुले पुलिस के दफ्तर

Meerut officers have increased tension over the Chief Minister's visit
रविवार के दिन खुले सरकारी दफ्तर में काम करती सीडीओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सीएम के दौरे के कारण पुलिस महकमे के दफ्तर रविवार को भी खुले रहे। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ अपने कार्यालय में बैठे और फाइलें निपटाईं। छुट्टी के बावजूद जो भी फरियादी आया उसे भी सुना और कार्रवाई के निदेश दिए। एसपी सिटी ,एसपी देहात के अलावा अधिकतर सीओ भी अपने कार्यालयों में नजर आए। थानों में सबसे ज्यादा जोर आगंतुक कक्ष पर दिया जा रहा है। अधिकतर थानों में आगंतुक कक्ष में नई कुर्सियां डाली गई हैं। कक्ष की रंगाई पुताई और साफ सफाई का काम रविवार तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed