फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mayank Rana selected for IIT Madras

मयंक राणा आईआईटी मद्रास के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mayank Rana selected for IIT Madras
-फोटो 54 : मयंक राणा, चयनित विद्यार्थी।
बहादुरगढ़। भारत के प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान आईआईटी मद्रास में नयागांव के रहने वाले मयंक राणा पुत्र ब्रह्मजीत राणा का चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के सदस्य व परिचित खुश हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मयंक बेहद होनहार है। उन्होंने इस वर्ष कई प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला पाया।
विज्ञापन

आईएसईआर (विज्ञान एवं अनुसंधान) केंद्र जो देशभर में केवल 7 ही हैं, में मयंक ने ऑल इंडिया रैंकिंग 1230 प्राप्त कर प्रवेश पाया। भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (आईएमयू) में भी ऑल इंडिया रैंकिंग 193 लेकर मुंबई संस्थान में दाखिला पाया लेकिन आईआईटी मद्रास में उनका ऑल इंडिया रैंकिंग 1236 मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मयंक ने कॅरिअर को ऊंची उड़ान देने के लिए ज्यादातर घर बैठकर ही पढ़ाई की है। उनके माता-पिता प्राध्यापक हैं। माता रेणु राणा डाबोदा खुर्द में कार्यरत हैं और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हरियाणा प्रांत की उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अथक सहयोग, कड़ी मेहनत, भाई-बहन के अलावा सभी पारिवारिक के सदस्यों को दिया है। मयंक की बड़ी बहन मलिका राणा भी एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed