{"_id":"6af77d42bc63e80f3608b031","slug":"mayank-broke-a-record-by-running-kartik-made-a-name-for-himself-through-ai-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-142369-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक ने दौड़कर तोड़ा रिकॉर्ड, कार्तिक ने एआई से बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक ने दौड़कर तोड़ा रिकॉर्ड, कार्तिक ने एआई से बनाई पहचान
विज्ञापन
13jjrp19- मयंक जाखड़
- फोटो : samvad
साल्हावास। छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर झज्जर जिले के दो बाल प्रतिभाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अकहेड़ी मदनपुर के 9 वर्षीय मयंक जाखड़ ने 10 किलोमीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
वहीं झांसवा के कार्तिक जाखड़ ने बिना इंटरनेट के काम करने वाली एआई तकनीक विकसित कर जिले का नाम रोशन किया है।
-- -- -- -- -- -- --
मयंक ने 52 मिनट 15 सेकंड में पूरी की 10 किमी दौड़
अकहेड़ी मदनपुर निवासी मयंक जाखड़ का नाम भारत पुस्तक अभिलेख में दर्ज हुआ है। मयंक ने आठ मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित दौड़ में 10 किलोमीटर की दूरी 52 मिनट 15 सेकंड में पूरी की। इससे पहले इस आयु वर्ग में कोलकाता के आठ वर्षीय अविराम घोष के नाम एक घंटा तीन मिनट 18 सेकंड का रिकॉर्ड था। मयंक ने इसे करीब 11 मिनट के अंतर से पीछे छोड़ा।
पिता बलराज जाखड़ ने बताया कि परिणाम मिलने के बाद रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया गया था। प्रशिक्षक नेहा तोबड़िया के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे मयंक का लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कार्तिक ने विकसित की बिना इंटरनेट चलने वाली एआई
झांसवा निवासी कार्तिक जाखड़ ने सुमुख नाम से बिना इंटरनेट के मोबाइल पर संवाद करने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकसित की है। इसमें 111 भाषाओं में बातचीत करने की क्षमता बताई गई है। यह तकनीक विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए उपयोगी हो सकती है जहां इंटरनेट की सुविधा सीमित है।
कार्तिक ने रघुराई के माध्यम से भारत की सृजनात्मक एआई पहल और भविष्य के शिल्पकार अभियान के तहत ग्रामीण एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक एआई शिक्षा पहुंचाने का प्रयास भी किया है। इससे पहले उन्हें सबसे कम उम्र के एप्लीकेशन डेवलपर के रूप में भी पहचान मिली थी।
राष्ट्रीय स्तर के नवाचार पुरस्कार हो चुके हैं सम्मानित
कार्तिक के नाम एआई से जुड़े छह आविष्कारों के अधिकार दाखिल हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर के भारत नवाचार मंच पर नवाचार पुरस्कार भी मिला है। एचडीआईएएनएस के साथ प्रदर्शन में उनका चयन शीर्ष पांच में हुआ। इसके अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में भागीदारी और तेलंगाना वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन में वक्ता के रूप में शामिल होने का अवसर मिला।

13jjrp19- मयंक जाखड़- फोटो : samvad