{"_id":"6016a3e976334a1e9c7f727a","slug":"man-was-shooted-on-dhaba-the-condition-is-critical-police-is-pushing-for-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ढाबे पर कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ढाबे पर कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
Sun, 31 Jan 2021 06:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कंझावला इलाके में ढाबे पर हुई कहासुनी के बाद बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को उसके गर्दन का ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल युवक की पहचान बवाना के पूंठ गांव निवासी पवन डबास(34) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के चुनाव कार्यालय में कार्यरत है। शनिवार रात पुलिस को कंझावला के कराला में स्थित एक ढाबे पर युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घायल पवन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरे ग्राहक से हुई थी कहासुनी
जांच में पता चला कि शनिवार रात पवन डबास अपने दो दोस्तों के साथ कार से घूमने निकाला था। वापस आने के दौरान कराला में सड़क किनारे बने ढाबा में खाना खाने के लिए बैठ गया। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि खाना तैयार होने से पहले पवन कार में बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान ढाबे पर आये दूसरे ग्राहक से पवन की किसी बात पर कहासुनी हो गयी।
विज्ञापन
बाइक सवार हो गए फरार
वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवा दिया। लेकिन कुछ देर बाद कहासुनी करने वाला युवक एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और पवन पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तर कर लिया जाएगा।