Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Make role models of those who set an example through their honesty Commissioner

ईमानदारी से मिसाल कायम करने वालों को बनाएं आदर्श : कमिश्नर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Make role models of those who set an example through their honesty Commissioner
19jjrp06- पुलिस कमिश्नर झज्जर सिमरदीप सिंह।
झज्जर। पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह ने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य होते हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और मेहनत देश को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जा सकती है, लेकिन गलत संगत और अपराध की दुनिया में फंसने से उनका भविष्य ही नहीं, परिवार और समाज भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपराधियों को आदर्श बनाने के बजाय मेहनत, ईमानदारी, शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने वालों को प्रेरणास्रोत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराध की दुनिया में दिखने वाला पैसा, नाम और हथियारों का प्रदर्शन केवल दिखावा है। समाज में सम्मान डर से नहीं, बल्कि अच्छे कार्यों और उपलब्धियों से मिलता है। झज्जर और विशेषकर बहादुरगढ़ के दिल्ली से सटे होने के कारण अभिभावकों व शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed