फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Majithia are Regulate drug business

मजीठिया की छत्रछाया में पंजाब में ड्रग्स का कारोबार

Fri, 15 Nov 2013 10:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
Majithia are Regulate drug business

ड्रग्स रैकेट मामले पर पंजाब कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के मंत्री राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस ने सात सौ करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट में पूर्व सरपंच और यूथ अकालीदल के पदाधिकारी मनिंदर सिंह उर्फ बिट्टू औलख और शिअद से टिकट की मांग कर रहे एक अकाली नेता को इस धंधे का हिस्सा करार दिया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की छत्रछाया में अकाली नेतृत्व की शह पर पंजाब में ड्रग्स माफिया फल फूल रहा है।

उन्होंने जांच के लिए सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड से दखल देने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि नशे का कारोबार सत्ताधारी अकाली भाजपा गठबंधन के समर्थन के बिना नहीं फल फूल सकता।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर अंगुली उठाते हुए आरोप लगाया कि बिट्टू मजीठिया की अगुवाई वाले युवा अकाली दल से अकाली दल में आया था।
विज्ञापन


उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने बिट्टू को सुरक्षा प्रदान की थी, जो भोला को ड्रग सप्लाई करने के लिए लाल बत्ती वाली गाड़ी का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय तस्कर जगदीश भोला के खुलासे ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया और पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के बीच गहरे संबंधों का खुलासा किया है।

उन्होंने कहा कि कनाडा के वेंकुवर के आजाद कबड्डी क्लब के खिलाड़ियों के माध्यम से नशा तस्करी ने सुखबीर बादल के आचरण को शक के घेरे में ला दिया है, जो हर साल कबड्डी विश्व कप के आयोजन में सीधे तौर पर शामिल हैं।

कबड्डी टूर्नामेंट मानव तस्करी से भी जुड़ा हुआ है जिसके चलते कनाडा सरकार ने पिछले साल 90 से अधिक कबड्डी खिलाड़ियों के वीजे रद्द किए थे।

बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नशा तस्करी रोकने में नाकाम रहने के लिए बीएसएफ और केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हैं लेकिन अब सच सामने आने के बाद बादल और उनके बेटे के पास चेहरा छिपाने की जगह नहीं है।


राजा कंडोला और जगदीश भोला के रैकेट की राज्यस्तरीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग के खुलासे पर बाजवा ने चिंता जताई कि शायद पंजाब पुलिस इन नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर आपरेशन में सहयोग न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed