फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   L.L.B. student girl hanged to suicide

एलएलबी की छात्रा ने की खुदकुशी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
L.L.B. student girl hanged to suicide
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा के फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला सामने आया है। परिजन छात्रा को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में ले गए थे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है जिसमें फांसी लगाकर खुदकुशी की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक सूरजपुर कस्बे में रहने वाली एलएलबी की 19 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ रहती थी। शनिवार को छात्रा के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसे छात्रा तनाव में थी और उसने फांसी पर लटक कर खुदकुशी की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर परिजन तुरंत छात्रा को उतारकर निजी अस्पताल ले गए। लेकिन कुछ देर बाद हुई चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजन ने पुलिस को गृह क्लेश में छात्रा के खुदकुशी करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed