फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lavi Sharma from Jhajjar tops the girls' 100m race.

सहारपुर, दिल्ली, गुरुग्राम,चरखीदादरी, शामली के ध्यानार्थ लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में झज्जर की लवि शर्मा अव्वल

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 20 Sep 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Lavi Sharma from Jhajjar tops the girls' 100m race.
20jjrp19- झज्जर। प्रतियाेगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। रोहतक रोड स्थित यूनीक अकादमी झज्जर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को 11 हजार से लेकर 1100 रुपये तक की पुरस्कार राशि दी गई।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के विकास ने पहला, रोहतक के हिमांशु ने दूसरा और झज्जर के पाटोदा के जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रोहतक के साहिल ने पहला, रोहतक के नवीन ने दूसरा व कोसली के हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गुरुग्राम के हन्नी ने पहला, दिल्ली के सुजीत नागर ने दूसरा व गुडियानी के प्रतीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में गुरुग्राम स्थित सदराना के हन्नी ने पहला, उत्तर प्रदेश स्थित शामली के आरव मलिक ने दूसरा व रोहतक के सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में राजस्थान स्थित जयपुर के आयुष ने पहला, पलवल के केशव तेवतिया ने दूसरा व झज्जर स्थित भापडौदा के कृष्ण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर दौड़ में राजस्थान स्थित पहाड़ी के रोहित ने पहला, राजस्थान स्थित बीकानेर के राम स्वरुप ने दूसरा व रोहतक के गजेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में झज्जर की लवि शर्मा ने पहला, झज्जर स्थित जहांगीरपुर की इशिका ने दूसरा व झज्जर स्थित खेड़ी जट्ट की शिबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दिल्ली की प्रिया ने पहला व लक्षिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में चरखी दादरी स्थित इमलौटा की दीक्षा ने पहला, पानीपत स्थित मतलौडा की खुशी ने दूसरा व झज्जर स्थित धांधलान की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में झज्जर स्थित निमाना की निशु ने पहला, रोहतक की अवनी ने दूसरा व फतेहाबाद की रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
1600 मीटर दौड़ में बलेवा की राखी ने पहला, रोहतक की निधि ने दूसरा व रोहतक की रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन किलोमीटर दौड़ में राजस्थान के चुरू की वंदना ने पहला, बहादुरगढ़ की प्राची ने दूसरा, कैथल की अंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुजुर्गों में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सिरसा की संतोष ने पहला, मेवात की निकिता ने दूसरा व रोहतक स्थित मदीना की प्रमिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंसेट
60 वर्ष से ऊपर के पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में नरवाना के कृष्ण अव्वल
बुजुर्गों में 60 वर्ष से ऊपर के पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में दरोदी नरवाना के कृष्ण ने पहला, समन पुथी के हरिओम ने दूसरा व रोहतक स्थित कलोई के सतबीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छोटे बच्चों की 100 मीटर दौड़ में झज्जर स्थित डीघल के जतिन ने पहला, पानीपत स्थित मतलौडा के सागर ने दूसरा व सुंदरहेडी स्थित आदित्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंसेट
अंडर-14 के 200 मीटर दौड़ में झज्जर के रुद्र ने दूसरे स्थान पर
अंडर-14 लड़कों के 200 मीटर दौड़ में फतेहाबाद के मोंटी ने पहला, झज्जर स्थित जहांगीरपुर के रुद्र ने दूसरा व युद्धवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 लड़कों के 800 मीटर दौड़ में रोहतक स्थित सुनारिया के अनिश ने पहला, रोहतक स्थित निदाना के कर्ण ने दूसरा व झज्जर स्थित निलाहेड़ी के सोबित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


यूनीक अकादमी झज्जर के संचालक संजीत अहलावत फौजी ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों के क्षेत्र में आगे लाने के लिए यूनीक अकादमी की तरफ से एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह करीबन आठ बजे प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed