फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Launch of poet Kaushal Kabirs poetry collectionBikhre Hue Jazbaat

कवयित्री कौशल कबीर के काव्य संग्रह ‘बिखरे हुए जज्बात’ का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Launch of poet Kaushal Kabirs poetry collectionBikhre Hue Jazbaat
फोटो-51: काव्य संग्रह का लोकार्पण करते कविगण। संवाद
बहादुरगढ़। कौशल काव्य पीठ के तत्वावधान में क्षेत्र की उदीयमान कवयित्री कौशल कबीर सोनू के प्रथम काव्य संग्रह ‘बिखरे हुए जज्बात’ का लोकार्पण पुराने नजफगढ़ रोड स्थित द मून कैफे में किया गया। जनिका विधा पर आधारित इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह में दिल्ली और हरियाणा के साहित्यकारों ने काव्य पाठ कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कल्याणे और राष्ट्रीय कवि संगम जींद की संयोजिका शकुंतला काजल शकुन के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद अरमिंदर चौधरी ने की। मंच संचालन गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रोहतक के डॉ. चंद्र दत्त शर्मा की सरस्वती वंदना से हुई।
विज्ञापन

काव्योत्सव में पटौदी के कवि जगन्नाथ सोनी, जींद के गीतकार कदम सिंह, भिवानी के गजलकार पंकज ओम प्रेम, रोहतक के व्यंग्यकार पवन मित्तल, हांसी की कवयित्री खुशबू जैन और झज्जर के कवि-चित्रकार खेमचंद सहगल सहित अन्य साहित्यकारों ने हिंदी और हरियाणवी रचनाएं प्रस्तुत कीं। जय सिंह जीत, डॉ. गौरी अरोड़ा, डॉ. मनजीत, विरेंद्र कौशिक, वेद भारती, जगबीर कौशिक, सुनीता श्री, सुरेश कौशिक, मुन्ना दिल्लेरी, मोहित कौशिक और दीपक मिश्र ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-51: काव्य संग्रह का लोकार्पण करते कविगण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed