{"_id":"57fe5ac24f1c1bf62d28de15","slug":"kedarnath-rudraprayag-congress-and-the-25-contenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ और रुद्रप्रयाग सीट से कांग्रेस के 25 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ और रुद्रप्रयाग सीट से कांग्रेस के 25 दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से 25 दावेदारों ने अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में जमा किया है। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से पांच महिलाओं सहित 19 दावेदारों ने अपना आवेदन जमा किया है, जबकि रुद्रप्रयाग से एक महिला सहित छह ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने को कहा गया है।
विज्ञापन