फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   kashmiri pulao

कश्मीरी पुलाव

Tue, 30 Jul 2013 07:21 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pulao

पंकज भदौरिया

विज्ञापन

मास्टर शेफ


चार लोगों के लिए
सामग्री- बासमती चावल 1/1.2 कप, केसर के कुछ लच्छे, 1 मीडियम साइज प्याज की स्लाइसेस, 3 बड़ी इलाइची, 2 तेजपत्ता, 3 लौंग, थोड़ी सी दालचीनी, आधा चम्मच अदरक पाउडर,1 चम्मच सौंफ, नमक स्वाद के मुताबिक, 3 चम्मच घी, जीरा 1 चम्मच, 3-4 छोटी इलाइची, 10- 12 रेजिन, थोड़े से काजू (तोड़े हुए), 1 सेब कटा हुआ।


विधि- सबसे पहले चावल को तीन कप पानी में आधे घंटे के लिए भीगो कर रख दें। आधे घंटे बाद उसे छान लें। केसर के लच्छों को भी 2 चम्मच पानी में भीगो दें।
विज्ञापन


अब कड़ाही में तेल गर्म करें और प्याज को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भूनें और इसे निकाल लें। अब इसमें घी डालें साथ में इलाइची, तेजपत्ता, लौंग, जीरा, दालचीनी और सौंफ भी मिला दें और अच्छे से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसमें काजू और सेब डालें और लगभग एक मिनट तक इसे कम आंच पर सेकें। इसमें चावल डालें और घी से अच्छे कोटिंग कर लें।

अब इसमें तीन कप गर्म पानी डालें साथ में नमक और अदरक पाउडर भी मिक्स कर दें। इसे ढक दें और तब कम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल अच्छी तरह पक न जाए।

आखिर में भीगे हुए केसर और भूनी हुई प्याज को चावल के ऊपर सजा दें और 4-5 मिनट तक पकाएं। आपका कश्मीरी पुलाव तैयार है इसे गर्मागर्म परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed