फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jhajjar's Kartik will be a speaker at the India Tech Vision Summit, he got a place among the 50 speakers.

भारत टेक विजन समिट में स्पीकर बनेंगे झज्जर के कार्तिक, 50 वक्ताओं में मिली जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's Kartik will be a speaker at the India Tech Vision Summit, he got a place among the 50 speakers.
12jjrp02- झांसवा गांव निवासी कार्तिक जाखड़ स्टाफ के साथ, जिसका चयन भारत टेक विजन समिट में बने स
झज्जर। झांसवा गांव निवासी एवं एचडी स्कूल साल्हावास के छात्र कार्तिक जाखड़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका भारत टेक विजन समिट-2026 में स्पीकर के रूप में चयन हुआ है। यह समिट 15 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित समिट की थीम ‘द फ्यूचर ऑफ भारत’ है। इसमें तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, नवाचार और उद्यमिता जैसे विषयों पर चर्चा के लिए 50 दूरदर्शी व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाया जाएगा। कार्तिक को इन 50 प्रमुख वक्ताओं में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस मंच पर सुंदर पिचाई (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गूगल एवं अल्फाबेट), सत्या नडेला (अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माइक्रोसॉफ्ट) और सुनीता विलियम्स (नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री) जैसी वैश्विक हस्तियों के साथ उनका नाम जुड़ना विशेष उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक की इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक रमेश गुलिया, सचिव विशाल नेहरा, हेमंत गुलिया, प्राचार्य प्रीति राठी ने बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्तिक अपनी प्रतिभा और नवाचार से भविष्य में भी देश का नाम रोशन करेंगे।
फीचर्ड यंग इनोवेटर के रुप में मिला स्थान
कार्तिक को समिट की वेबसाइट पर ‘फीचर्ड यंग इनोवेटर’ के रूप में भी स्थान दिया गया है। मात्र 16 वर्ष की आयु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एप डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक का चयन युवा भारतीय प्रतिभाओं की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। कार्तिक के पिता अजीत जाखड़ किसान है। उन्होंने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

सबसे कम उम्र के रह चुके हैं डेवलपर
कार्तिक जाखड़ इससे पहले भी तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। वे भारत के सबसे कम उम्र के एप डेवलपर के रूप में पहचान बना चुके हैं और उनके नाम छह पेटेंट होने की उपलब्धि भी दर्ज है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रोबोटिक्स के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने एक ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित किया है, जो 111 भाषाओं में संवाद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed