फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   jaisalmer city sp appeal from residents to not pay attention on rumors

एसपी ने कहा, बाल काटने की अफवाह पर नहीं दें ध्यान

Wed, 28 Jun 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
jaisalmer city sp appeal from residents to not pay attention on rumors
जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव - फोटो : amar ujala
सोते वक्त बाल काटने की अफवाहों के चल रहे दौर के बीच पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।  
विज्ञापन


सरहदी जिले जैसलमेर में हाल ही में कुछ दिनों से औरतों एवं पुरूषों के बाल काटने की घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के दौर पर पुलिस प्रशासन ने पहली बार अपनी राय रखी है। जब इस बारे में संबंधित थानों में पता किया गया तो पुलिस ने इन घटनाओं को बेबुनियाद बताया क्योंकि ऐसी घटनाओं के बारे में अन्य कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार लोगों के शरीर पर चिन्ह बनाने जैसे काम तो सड़क के किनारे सोने वाले व्यक्तियों के शरीर पर आसानी से बनाए जा सकते है।


जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि अंधविश्वास को पनपाने वाली भ्रामक बातों पर विश्वास ना करें। यह घटनाऐं किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं को सोशल मीडिया पर प्रचलित करने के लिए भी की जा सकती है। जैसे गांव चेलक में व्यक्ति स्वयं द्वारा बाल काटकर अपने दोस्तों द्वारा फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसलिए किसी भी प्रकार अफवाह पर विश्वास ना करें। यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति ऐसी घटना करने की कोशिश करते हुए दिखे या झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो उसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना एवं पुलिस कंट्रोल को दें। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर आदि जिलों के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की अफवाह फैल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed