फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Intermittent rainfall

रुक-रुककर बरसे मेघ, झज्जर में 13.2 एमएम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rainfall
05jjrp21- आंबेडकर चौक पर सुबह के समय भरा पनी। संवाद
झज्जर। पिछले दो दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शनिवार अलसुबह शुरू हुई बारिश सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर होती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सबसे अधिक 13.2 एमएम बारिश झज्जर में दर्ज की गई। बारिश के चलते कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ, लेकिन दिन निकलने के साथ ही पानी की निकासी हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली। दोपहर तीन बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, इसके बाद हल्की धूप निकली। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने एसी और कूलर का इस्तेमाल भी कम कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बारिश के कारण पार्कों में सैर करने वालों की संख्या कम रही। शहर के आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा रोड, बीकानेर चौक, छारा चुंगी और माता गेट के आसपास पानी जमा हुआ, जो बाद में निकल गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में 1 से 31 अगस्त तक 145.1 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 137.1 एमएम है। यह सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 1 जून से 31 अगस्त तक 285.5 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य 311.1 एमएम है, जो सामान्य से 8 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश...
झज्जर- 13.2 एमएम
बहादुरगढ़-3.3 एमएम
बादली- 4.5 एमएम
बेरी- 1 एमएम
साल्हावास- 1 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed