फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   inal rehearsal concluded; district-level event to be held at the Roadways workshop tomorrow.

अंतिम रिहर्सल संपन्न, कल रोडवेज वर्कशॉप में होगा जिलास्तरीय कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
inal rehearsal concluded; district-level event to be held at the Roadways workshop tomorrow.
19jjrp06- रोडवेज वर्कशाप में आयोजित फाइनल रिहर्सल में योगाभ्यास करती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत 
झज्जर। जिला में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा और योगा फॉर हैल्दी एजिंग थीम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत रोडवेज वर्कशॉप में शुक्रवार सुबह योग दिवस की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें स्कूली बच्चों, योग साधकों एवं नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डीसी वर्षा खांगवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर रिहर्सल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि झज्जर में 21 जून को रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही जिला स्तर के अलावा ब्लॉक स्तर पर कुल 7 स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से पूर्वाभ्यास शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे जिले में योग दिवस को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि 21 जून को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ी स्क्रीन पर लाइव संबोधन दिखाया जाएगा। इसके बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा।

सभी ब्लॉक स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
ब्लाक आयोजन स्थल मुख्यातिथि
बहादुरगढ़ डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम विधायक बहादुरगढ़ राजेश जून
बादली सीआरआईवाईएन ग्राउंड रोहतक नगर निगम के मेयर रामअवतार वाल्मीकि
बेरी खेल स्टेडियम सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन
साल्हावास आईटीआई प्रांगण
मातनहेल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल
माछरौली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली

19jjrp06- रोडवेज वर्कशाप में आयोजित फाइनल रिहर्सल में योगाभ्यास करती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत 

19jjrp06- रोडवेज वर्कशाप में आयोजित फाइनल रिहर्सल में योगाभ्यास करती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed