फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   In speed handball, the men's team reached the final and the women's team reached the semi-finals

स्पीड हैंडबॉल में पुरुष टीम फाइनल व महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
In speed handball, the men's team reached the final and the women's team reached the semi-finals
38...जीत के बाद मौजूद स्पीड हैंडबॉल हरियाणा की टीम। स्रोत : कोच
रोहतक। दूसरी स्पीड हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तरप्रदेश में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा पुरुष टीम ने सभी मैचों पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में हरियाणा ने उत्तराखंड को 23-01 से परास्त कर सेमीफाइनल जगह बनाई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी खेल नकुल धनखड़ ने बताया कि 7 से 10 जनवरी तक दूसरी नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। स्पीड हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमित मान ने बताया कि पहले मैच में हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को 15-02 अंक से परास्त कर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में हरियाणा ने गोपी अकादमी उत्तरप्रदेश को 15-12 अंक से हराया। सेमीफाइनल में हरियाणा ने 20-05 अंक से छत्तीसगढ़ टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed