{"_id":"58fcf0f74f1c1bb3748b576c","slug":"illegal-mining-happening-in-patha","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी राज में इस इलाके में दिन रात हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी राज में इस इलाके में दिन रात हो रहा अवैध खनन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:54 PM IST
सार
- सड़क किनारे खनन कर सड़क में सामग्री डाल रहे
- पुलिस कार्रवाई होने के बाद भी नहीं थम रहा खनन
विज्ञापन
कोनिया जंगल के पहाड़ पर पत्थर तोड़ता मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट के बरगढ़ इलाके के पाठा क्षेत्र में पत्थर, मौरंग व बोल्डर का अवैध खनन जारी है। इसके अलावा जहां कहीं भी सड़कें बनाई जा रही हैं वहां इसी क्षेत्र के कुछ ठेकेदार आस-पास की खनिज संपदा खोदकर सड़क में डाल रहे हैं।
बरगढ़ इलाके के सेमरा रोड, मंडी समिति, क ोनियो रोड, सेमिरा बांधी, कटइया डाड़ी, मडहा रोड, खडेहा रोड के आस-पास अवैध खनन जारी है। जिसमें मशीन व मजदूर लगाकर लाल मौरंग, पत्थर व फोल्डर का खनन किया जाता है। रात में पत्थर व मौरंग की ढुलाई की जाती है।
जंगल के रास्ते से जिन स्थानों पर काम जारी है वहां पर माल पहुुंचा दिया जाता है। इस क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क का निर्माण हो रहा है। जहां ठेकेदार आस-पास की मौरंग पत्थर सड़क में डलवा देते हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर अवैध खनन करने पर ट्रैक्टर सीज कर मालिक व चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद भी अवैध खनन जारी हैं।
विज्ञापन
दो ट्रक किए सीज
थानाध्यक्ष बरगढ़ सुभाष चौरसिया न बताया कि मोजरा गांव के पास दो ट्रकों से क्रेशर डस्ट उतारी जा रही थी। जिनके सही कागजात न होने पर दोनों ट्रकों को सीज कर दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।