Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   If your name is not in the draft electoral roll, you can get it included by filling out Form 6.

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं तो फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। एसआईआर-2026 के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने पर पात्र नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले मतदाता रह चुके नागरिकों के खिलाफ भी केवल फॉर्म-6 भरने के आधार पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 3 नवंबर को जारी स्पष्टीकरण में यह स्पष्ट किया है। इसके अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर सभी पात्र नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए सिरे से आवेदन करना होगा। यह नियम पहली बार मतदाता बनने वाले और पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज करा चुके नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पहले मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद फॉर्म-6 भरना गलत घोषणा नहीं माना जाएगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत केवल इसी आधार पर कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, आवेदक का नाम किसी अन्य संसदीय या विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं होना चाहिए और आवेदन में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed