फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   house maid beaten naked in dlf phase one police station

गुरुग्राम: चोरी की आरोपी घरेलू सहायिका को पुलिस ने हवालात में निर्वस्त्र कर पीटा

Thu, 05 Sep 2019 04:00 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 05 Sep 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
house maid beaten naked in dlf phase one police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुग्राम पुलिस को शर्मसार करने वाली एक घटना बुधवार को सामने आई है। कथित तौर पर डीएलएफ फेज 1 थाने में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया है। महिला घरेलू सहायिका का काम करती है। मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए है। 
विज्ञापन


महिला मूलत: असम से है और डीएलएफ फेज 1 इलाके में एक बंगले में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। मंगलवार को महिला के नियोक्ताओं ने उस पर चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद उसे पुलिस थाना ले जाया गया।
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि जांच अधिकारी मधुबाला ने उसे पुलिस थाने में बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो उसे एक कमरे में ले जाया गया। उसे निर्वस्त्र कर दिया गया और उसे बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने उसे अपराध स्वीकार करने के लिए मजबूर किया, जो उसने नहीं किया था। महिला और उसके पति ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके गुप्तांगों पर भी वार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के विरोध में पूर्वोत्तर के लोगों ने बुधवार को गुड़गांव के पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील के कार्यालय के बाहर धरना दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त ने चार आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर, विभागीय जांच के आदेश दिए है।  


गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने बताया कि हमें डीएलएफ फेज 1 के पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली और जिसके बाद उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। आरोपी अधिकारियों में थाना प्रभारी सवित कुमार, एएसआई मधुबाला, एचसी अनिल कुमार और महिला कॉन्स्टेबल कविता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नए थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed